पूर्णिया, फरवरी 22 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत तेलियारी गांव निवासी भोकिल साह का पुत्र सोनू कुमार है। उसके पास से पुलिस ने 11.5 लीटर शराब जब्त की है। वह अपने घर पर किराने की दुकान के आड़ में काफी दिनों से शराब का कारोबार कर रहा था। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तेलियारी वार्ड नंबर दस में शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही छापेमारी करते हुए शराब तस्कर सोनू कुमार के किराना दुकान से शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.