लखनऊ, मार्च 30 -- एसटीएफ ने कमीशन के लिए कार्पोरेट बैंक अकाउंट ठगों के हवाले करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों के पास से दस बैंक खातों की डिटेल मिली थी। जिनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट और शेयर ट्रेडिंग फ्राड से हासिल होने वाली रकम खपाने के लिए हो रहा था। गिरोह में शामिल तीन लोग अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास एसटीएफ कर रही है। खाताधारकों की तलाश में जुटी एसटीएफ एएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को गिरोह के सरगना अब्दुल मलिक के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि टेलीग्राम एप के जरिए नेपाल में बैठा डेनियल काठमांडू सम्पर्क करता है। इसी तरह जैकी पूना भी टेलीग्राम के जरिए ही डील करता है। अब्दुल मलिक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आमलबाग गीतापल्ली निवासी विजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.