रांची, नवम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी हरिहर सिंह रोड निवासी शुभ्रजा सिंह से मकान भाड़े पर लेने का झांसा देकर उनसे करीब एक लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। शुभ्रजा सिंह ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुभ्रजा सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उनका घर किराए पर लेने का इच्छा जतायी। इसके बाद व्हाट्सऐप पर उनके मकान की फोटो देखी। एक मोबाइल नंबर भी उन्हें उपलब्ध कराया। इसी क्रम में उनके खाते से चार किस्त में करीब एक लाख रुपए की अवैध निकासी हो गयी। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.