बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। किरतपुर से मौअज्जमपुर नारायण होते हुए मंडावली जाने वाली सड़क की बदहाली की खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्लूडी ने सुध ली है। विभाग ने एक दिन में सड़क पर बने करीब सात किमी के गड्ढे को भरवा दिया है। आपके पसंदीदा अखबार हिन्दुस्तान ने 7 जनवरी के अंक में मंडावली-मौअज्जमपुर मार्ग हुआ बदहाल, शिवभक्त होंगे परेशान" शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने तुरंत ठेकेदार को मौके पर भेजकर सड़क की मरम्मत शुरू करा दी। मौअज्जमपुर से लेकर गजल सम्राट दुष्यंत त्यागी के गांव राजपुर नवादा के बीच बने पुल तक गड्ढों को भरने का काम कराया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने सड़क का निर्माण कराने के बजाय केवल गड्ढे भरकर औपचारिकता निभा दी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.