गोपालगंज, मई 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। थावे प्रखंड की क्षेत्र संख्या 10 की पंचायत समिति सदस्य किरण देवी के सिर पर प्रखंड प्रमुख का ताज सजा है। ये प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्विरोध चुनी गयी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण किरण देवी को प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। शहर स्थित कलेक्ट्रेट के कौशल विकास केन्द्र में शुक्रवार को प्रेक्षक के रूप में तैनात एडीएम सह भू-हदबंदी पदाधिकारी महेन्द्र प्रसाद की देखरेख में थावे प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर बैठक शुरू हुई। अध्यक्षता चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम अनिल कुमार ने की। इस बैठक में थावे प्रखंड के कुल 14 पंचायत समिति सद...