नई दिल्ली, फरवरी 18 -- कियारा आडवाणी ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। मंगलवार के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके साथ फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। वहीं बुधवार के दिन कियारा आडवाणी ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया है। कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ, उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, 'शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। आपकी बातें समझदारी भरी थीं और आपका प्यार सच्चा था। आपने हम सबको हमेशा संभाला।' कियारा ने आगे लिखा, 'आप हमेशा प्यार से मिले। दिल से दिया। परिवार आपके लिए सबसे जरूरी था। जब भी जरूरत पड़ी, आप हर बार साथ खड़े रहे। ध्यान से स...