नई दिल्ली, जनवरी 4 -- लोग अपनी तरक्की और भाग्योदय के लिए तरह-तरह के रत्न धारण करते हैं। लेकिन ज्योतिष के मुताबिक किसी भी रत्न को पहनने से पहले विशेषज्ञ की जरूर सलाह लेनी चाहिए। वरना शुभ परिणाम की जगह अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद पावरफुल रत्न के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहनने से कई लाभ मिलते हैं। यह रत्न है लहसुनिया। कैसे पहचानेंलहसुनिया रत्न को को वैदूर्य रत्न भी कहा जाता है। इसकी सबसे खास पहचान है इसकी चमक और बीच में दिखने वाली सीधी रेखा होती है। ज्योतिष के मुताबिक लहसुनिया रत्न को केतु ग्रह से जोड़ा जाता है, जो एक छाया ग्रह माना जाता है और अचानक असर दिखाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसे धारण करने से पहले नियम जरूर जान लें।ध्यान रखें ये बातें ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में केतु ग्रह कमजोर या अ...