लखनऊ, मार्च 19 -- नरही के लॉज विंग्स ऑफ फायर कैफे के चार संचालकों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धमकी, असलहा दिखाने और रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा मोहनलालगंज की रहने वाली आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष किन्नर प्रियंका ने दर्ज कराया है। प्रियंका के मुताबिक कैफे संचालक अक्षय सिंह चौहान, अभिमन्यु सिंह चौहान, प्रतीक सिंह चौहान और अभिषेक ने दो लाख रुपये कुछ महीने पहले उधार लिए थे। वापस मांगा तो टालमटोल करते रहे। दबाव बनाने पर अभिषेक ने रुपये देने के बहाने जनेश्वर मिश्र पार्क बुलाया। वहां असलहा तान कर धमकी दी और 50 हजार रुपये छीन लिए। गुरुवार को होली पार्टी के दौरान कैफे पहुंचीं तो वहां अभिषेक मिल गया। उससे रुपये मांगे तो धमकी दी और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.