प्रयागराज, दिसम्बर 20 -- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति व अमन प्रकाशन की ओर से शनिवार को हिंदुस्तानी एकेडेमी के सभागार में लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर व विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण सहित अन्य अतिथियों ने हितेश कुमार मिश्र के कहानी संग्रह 'कराह' का विमोचन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि किन्नर जैसे विषय को केंद्रित कर पुस्तक लिखना उत्कृष्ट कार्य है। वक्ता देवी प्रसाद मिश्र वेदांती ने कहा कि सभी किन्नर में एक ही आत्मा का वास बताया। पुस्तक विमर्श में प्रो. सत्यपाल तिवारी, डॉ. रविनंदन सिंह, प्रो. सरोज सिंह, प्रो. रवि कुमार मिश्र, किन्नर पायल ने कहानी संग्रह पर प्रकाश डाला। संयोजक डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल ने सभी का स्वागत किया। संचालन डॉ. पीयूष मिश्र ने किया। समारोह में हरिशचंद्र म...