प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पूरब पट्टी गांव की रहने वाली अंजली किन्नर को धर्मांतरण न करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। अंजली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके साथ रहने वाले विशेष समुदाय के किन्नर ने अपने कुछ गुर्गों के साथ मिलकर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि नगर कोतवाली के रहने वाले एक विशेष समुदाय के किन्नर के प्रयास से धर्म परिवर्तन का कार्य जोरों पर चल रहा है। वह देश विरोधी धमकी दे रहा है। उसकी धमकी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.