प्रयागराज, फरवरी 16 -- महाकुम्भ के सेक्टर 16 संगम लोवर पूर्वी मार्ग पर लगे किन्नर अखाड़ा के शिविर में रविवार को चार कंठी शिष्य बनाए गए। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सभी को विधिविधान से दीक्षित कर कंठी पहनाई। इनमें रानी, पूजा वर्मा, नाव्या और ऐश्वर्या नागपुर महाराष्ट्र से हैं। सभी शिष्यों ने अपने गुरु सहित वरिष्ठ किन्नर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी कुलशेखराचार्य, किन्नर अखाड़ा के संरक्षक महंत दुर्गा दास नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी कनकेश्वरी नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी दीपा नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी मनिकंडन, महामंडलेश्वर स्वामी इन्दूनंद गिरि, श्रीमहंत भैरवी नंद गिरि, श्रीमहंत आरोही नंद गिरि आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...