लोहरदगा, दिसम्बर 6 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुड़ू के अविराम कालेज आफ एजुकेशन टीको में शनिवार को प्रवृत्तियों और नवाचार के संदर्भ में भविष्य की शिक्षा विषय पर दो दिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हुआ। सेमिनार के मुख्य संरक्षक छात्र कल्याण अधिष्ठाता रांची विश्वविद्यालय रांची प्रो डा सुदेश कुमार साहू, मानविकी संकाय के डीन, संस्कृत स्नातकोत्तर विभाग प्रमुख डा अर्चना कुमारी दूबे, ग्लोबल संस्कृत फोरम एवं असिस्टेंट आचार्य नव नालंदा महाविहार संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव डॉ राजेश कुमार मिश्रा, सचिव इंद्रजीत कुमार भारती, प्राचार्य डा प्रतिमा त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। डा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सकारात्मक सोच और अपने सांस्कृतिक साथ विद्यार्थी आगे बढ़ें। एक लक्ष्य को साधकर खुद को झोंक दीजिए, सफलता शत प्रतिशत मिलेगी। हम सब भार...