रांची, अगस्त 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से एनसीईआरटी के नए विभाजन मॉड्यूल की छायाप्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। एनसीईआरटी किताबों में इतिहास बदलने की बात कहते हुए नारेबाजी की कई। शहीद चौक स्थित रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा नीति के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कैफ अली और अरोहन मंडल ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चिनय उरांव उपस्थित थे। बिनय उरांव, कैफ अली व अरोहन मंडल ने कहा कि एनसीईआरटी का विभाजन मॉड्यूल इतिहास से छेड़छाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.