नई दिल्ली, फरवरी 4 -- जिस उम्र में युवाओं को कॉलेज कैंपस में होना चाहिए या अपना करियर संवारना चाहिए, उस उम्र में दिल्ली के हजारों नौजवान जेल की सलाखों के पीछे अपने जीवन का सबसे अहम समय बर्बाद कर रहे हैं। दिल्ली की जेलों के ताजा आंकड़ों ने एक डरावनी तस्वीर पेश की। यहां बंद कुल कैदियों में से 55% से ज्यादा कैदी 30 साल से कम उम्र के हैं।चौंकाने वाले आंकड़े टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की 16 जेलों में इस समय कुल 18,969 कैदी बंद हैं। इनमें से सबसे बड़ा हिस्सा युवाओं का है। कुल 9434 यानी करीब 50 फीसदी कैदी 21-30 साल की उम्र के हैं। इसके अलावा 1,104 कैदी तो महज 18 से 20 साल के हैं। कुल मिलाकर 55% से ज्यादा कैदी 30 साल से कम उम्र के हैं। वहीं दूसरी तरफ, 65 साल से ऊपर के सिर्फ 167 कैदी हैं, जिन्हें लेकर सवाल उठते हैं कि इतनी उम्र और बीमा...