मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। री-एडमिशन, किताब व ड्रेस के नाम पर स्कूल कमीशनखोरी का धंधा चला रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए भाकपा माले के नगर सचिव सूरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को डीएम को मांग पत्र सौंपा और जांच की मांग की। मांग पत्र में यह सवाल उठाया गया है कि इन स्कूलों की मान्यता सीबीईएसई से है। सीबीएसई ने एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाना तय किया है। बावजूद इसके ये निजी स्कूल किस कानून के तहत निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों को खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। स्कूलों को ड्रेस, किताब, कॉपी, बेचने का अड्डा बना दिया गया है। अभिभावकों को इन्हें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन्होंने स्कूल नहीं, बल्कि पैसा उगाही का सेंटर खोल रखा है। री-एडमिशन के नाम पर छात्रों से पैसा वसूला जा रहा है। भाकपा माले ने इन पहलुओं पर अविलंब जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.