लखनऊ, मई 24 -- यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना करते हुए उसे लठैतवाद का पर्याय बताया। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मौर्य पर तंज कसते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा, कितनी भी कोशिश कर लें आपको शिखर नहीं मिलेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के कथित अंदरूनी कलह की ओर इशारा करते हुए 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, एक तो प्रधान बनाम मुख्य की प्रतिस्पर्धा है, दूसरी मुख्य बनाम उप की और तीसरी उप बनाम उप की। ये सब एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भड़काऊ बयान दे रहे हैं। अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर अप्रत्यक्ष रूप से यह कटाक्ष किया। यादव ने मौर्य द्वारा भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.