नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- पाकिस्तान को जल्द ही अमेरिका से AIM-120 एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी संयुक्त राज्य अमेरिका के युद्ध विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। अमेरिका के इस हथियार सौदे में पाकिस्तान का नाम विदेशी सैन्य बिक्री प्राप्तकर्ताओं की सूची में शामिल है। इस अनुबंध के तहत रेथियॉन कंपनी को 4.16 करोडड अमेरिकी डॉलर का संशोधित आदेश मिला है, जिससे अब कुल अनुबंध मूल्य 2.51 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।क्या है AMRAAM मिसाइल? AIM-120 AMRAAM एक एयर-टू-एयर मिसाइल है जो दुश्मन के विमान को लंबी दूरी से निशाना बनाने में सक्षम है। यह मिसाइल F-16 फाल्कन लड़ाकू विमानों पर लगाई जाती है। पाकिस्तान वायुसेना (PAF) ने इसे पहले भी 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत के साथ हवाई...