नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारत अगले 18 महीनों में नेक्स्ट जेनरेशन वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat 4.0) तैयार करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि नया संस्करण न केवल गति और आराम में सुधार लाएगा बल्कि वैश्विक स्तर का मानक बनेगा। रेल मंत्री ने यह बातें दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कहीं। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है। इसमें दुनिया की 15 से अधिक देशों की चार सौ से ज्यादा कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। ये कंपनियां भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, रूस, स्वट्जिरलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका की हैं। वैष्णव ने कहा, "वंदे भारत 4.0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.