वॉशिंगटन, अगस्त 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित टैरिफ आज से लागू हो रहे हैं। भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया गया है। इसके अलावा चीन, ब्राजील जैसे देश भी इससे प्रभावित हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने तो एक कार्यक्रम में दोटूक कहा है कि भारत अपने किसानों के हितों के लिए तत्पर रहेगा। किसी भी तरह से समझौता नहीं करेगा। उनका संकेत डेरी फार्मिंग, खाद्यान्न उत्पादों के बाजार में अमेरिका को एंट्री न देने को लेकर है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके देश को आज से अरबों डॉलर की कमाई होने लगेगी। अमेरिका के जानकारों का कहना है कि इसका असर उनके ही देश के कारोबार पर पड़ेगा। भारत समेत कई देशों पर बढ़ा हुआ टैरिफ अमेरिका के ही उपभोक्ताओं पर लगेगा और कारोबारी घरानों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका पर करीब 39...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.