श्रीनगर, दिसम्बर 5 -- किड्स वर्ल्ड स्कूल श्रीकोट गंगानाली का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लास्टिक को ना कहें नाटक के माध्यम से हुई, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल फोन के सही उपयोग का संदेश दिया। इस दौरान पांडव नृत्य और गढ़वाली गीतों ने दर्शकों का मनमोहा। प्रधानाचार्य रेखा रावत ने कहा कि वार्षिक उत्सव 'सृजन' बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मंच प्रदान करता है। मौके पर विद्यालय समिति की अध्यक्ष आशा रावत, पीटीए अध्यक्ष पंकज नौटियाल,त्रिलोक थपलियाल, योगेंद्र कांडपाल, धाम सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...