कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल में आईसीसी एकेडमी ने वीएसआईसीएस इलेवन को 98 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरके बाजपेई इलेवन ने एनटी क्रिकेट एकेडमी को 27 रन से मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में आईसीसी एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। टीम से आदित्य प्रजापति ने 91 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में शिवांश ने तीन, हर्षित वर्मा, अखिल ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में वीएसआईसीएस इलेवन की पूरी टीम 15.5 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। टीम से अपूर्व ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य प्रजापति ने चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य प्रजापति को चुना गया। दूसरे सेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.