घाटशिला, फरवरी 1 -- किड्जी एलीमेन्टरी स्कूल, घाटशिला का 12वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न -छोटे-छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देख प्रसन्न हुए अभिभावक घाटशिला,संवाददाता। किड्जी एलीमेन्टरी स्कूल घाटशिला की ओर से आशा ऑडिटोरियम में 12वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य आर के चौधरी, गोपालपुर की मुखिया सांखी हांसदा, अंचलाधिकारी निशांत अंबर, स्कूल के संचालिका रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। स्कूल की प्राचार्या रश्मि सिंह के द्वारा स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। उन्होने साल भर स्कूल में होने वाले एक्टिविटीज को उन्होंने विस्तार से बताया। बच्चों का सर्वांगीण विकास और अविभावकों की संतुष्टि ही हमारा मूल मंत्र है। उन्होंन...