प्रयागराज, फरवरी 14 -- क्लीनिक संचालक और उसके एक मित्र दंपती ने किडनी देने के बहाने एक युवक से बारह लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि किडनी न मिलने पर युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसे जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर थरवई पुलिस ने क्लीनिक संचालक और दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोड़सर गांव के मजरा प्रेम नगर निवासी 28 वर्षीय रामभरत भारतीया पुत्र राम कुमार ठेके पर मकान आदि का निर्माण कराता है। हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी के चलते उसकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं। इलाज के दौरान लगभग डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात फाफामऊ के गोहरी में प्रतिभा क्लीनिक के संचालक कथित डॉक्टर विकास पटेल से हुई। उसने राम भरत को पैसे के बदले किडनी दिलाने का आश्वासन देकर अपने मित्र प्रभात शुक्ला निवासी दुर्गागंज ऊंचडीह थाना मऊआइमा से मिलवाया। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.