लखनऊ, जनवरी 3 -- लोकबंधु अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएगी। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने वाले कई मरीजों को डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। अस्पताल में यूनिट न होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए रेफर किया जाता है। लोकबंधु में 300 बेड है। अस्पताल में अभी 10 बेड का ईआईसीयू संचालित किया जा रहा है। इस ईआईसीयू में भर्ती होने वाले कई मरीजों की डायलिसिस करानी होती है। तब भर्ती मरीजों को दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर का दिया जाता है। दूसरे अस्पतालों में पहले से वहां के मरीजों का भार रहता है। ऐसे में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पांच डायलिसिस मशीन सीएसआर फंड से मिल गई हैं। मार्च के अंत तक मशीन स्थापित कर जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बलरामपुर अस्पताल के अलावा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.