रुडकी, फरवरी 19 -- किडनी की बीमारी से तंग आकर एक ट्रांसपोर्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय ट्रांसपोर्टर का बेटा उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भिजवाया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय राकेश प्रजापति ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। पिछले कुछ माह से वह कीडनी की बीमारी से पीड़ित थे। घर में उनकी पत्नी और बेटा उनके साथ रहते थे जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि देहरादून के एक अस्पताल में राकेश प्रजापति का उपचार चल रहा था। उनकी वहां लगातार डायलिसिस होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.