मेरठ, दिसम्बर 10 -- किठौर। ग्राम लालियाना में आठ दिसंबर को हुए संघर्ष में नामजद चार वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इकराम पुत्र वसीयत द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके सिर पर वार किए। बेटे अंजार व समीर पर डंडों से जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी। इकराम की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वहीं, दूसरे पक्ष के अफसार पुत्र जमशेद ने भी आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के चार वांछित आरोपी अफसर पुत्र वसीम, अनस पुत्र जबेर, खुशबन्त उर्फ भूरा पुत्र वसीम, और इकबाल पुत्र वसीयत निवासी ललियाना को किठौर-ललियाना रोड से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से एक कसला और एक डंडा भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.