मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ। टीपीनगर के मलियाना से चार साल की किट्टू के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित को मंगलवार दोपहर कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस अभी तक किट्टू की लाश बरामद नहीं कर पाई है। मलियाना निवासी पुष्पा और धीरेंद्र की चार साल की बेटी किट्टू उर्फ मानवी का 4 जनवरी 2023 की रात घर के बाहर से अपहरण हो गया था। पुलिस ने अगली सुबह सर्च अभियान चलाया, लेकिन आसपास कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस दो साल तक आरोपी को भी पहचान नहीं पाई। इस दौरान मुकदमे की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को ट्रांसफर कर दी गई। अब पुलिस ने इसी मामले में सुमित नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासा किया कि परतापुर के इंदिरानगर निवासी सुमित की शादी टीपीनगर के मलियाना निवासी शिवानी से हुई थी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.