अंबेडकर नगर, फरवरी 18 -- इंदईपुर,अम्बेडकरनगर। संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के स्थित दरगाह किछौछा की चूड़ी गली में बीते रात को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। आग की लपटे देख करके स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लगभग सात आठ दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। लगभग 25 से 30 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बीती रात दरगाह में स्थित चूड़ी गली में किसी एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। दुकानों में चूड़ी फैब्रिकआदि का समान होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की चपेट में एक-एक करके आठ दुकानें आ गईं। ऊंची उठ रही आग की लपटों को देख कोहराम मच गया। हल्ला गुहार मची तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.