अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- किछौछा, संवाददाता। किछौछा बाजार समेत दरगाह व घुरहूपुर की दुर्गा प्रतिमाओं का सोमवार देर शाम टांडा स्थित बलुआ घाट पर विधि विधान से विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान किछौछा से लेकर विसर्जन घाट तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। दोपहर बाद सभी दुर्गा प्रतिमाएं शोभायात्रा के साथ रामलीला मंच से विसर्जन घाट की ओर रवाना हुईं। शोभायात्रा में भारतीयता और धार्मिकता दोनों झलक दिखाई दी। शोभायात्रा के आगे कुछ युवा जहां भारत का झंडा लेकर चल रहे थे वहीं महिलाओं ने देवी गीतों के माध्यम से शोभायात्रा को भक्तिमय कर दिया। रामलीला मंच के बाद शोभायात्रा रामजानकी चौराहे से होते हुए कोतवाली मस्जिद तिराहे पर पंहुची, जहां बाल शक्ति दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर और डमरू बजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत शोभायात्र...