रुद्रपुर, जनवरी 5 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सिंचाई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार को विधायक कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आयोजित इस बैठक में बेहड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किच्छा की सभी नहरों की नियमित सफाई, गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए। बेहड़ ने बताया कि किच्छा विधानसभा अंतर्गत रुद्रपुर वार्ड 1 के पुल को पानी रुकावट के कारण रुद्रपुर नगर निगम ने पानी निकासी के लिए तोड़ा था। बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयास से पुल के कार्य के लिए 1 करोड़ 74 लाख के एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। इसी वित्तीय वर्ष इसकी स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। रुद्रपुर की राईट पाहा नहर की लाइनिंग की...