रुद्रपुर, अगस्त 13 -- किच्छा। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) ने जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से पुरानी गल्ला मंडी में 21 दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आईएसडी संस्था के निदेशक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बेकरी प्रशिक्षण के लिए 25 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। इसके अंतर्गत उन्हें विभिन्न प्रकार के केक, बिस्किट, ब्रेड आदि बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। सहायक विकास अधिकारी सीएस नेगी ने कहा कि बेकरी प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सहायक प्रबंधक रोहित रावत ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद जो महिलाएं स्वरोजगार करना चाहती हैं, वे जिला उद्योग केंद्र में आवेदन कर सकती हैं। इस दौरान प्रशिक्षिका बिंद्रा तिवारी, भीम सिंह, आरती, विनीता, मंजू, कुसुम, ललित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.