रुद्रपुर, जून 21 -- किच्छा। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने प्रणायाम किया। शनिवार को भाजपा ने आवास विकास स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में योग शिविर का आयोजन किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक अभ्यास के साथ जीवन जीने की शैली है। योग आत्मा और परमात्मा के बीच का सेतु बनकर मन, शरीर और चेतना को संतुलन में लाता है। भारत की यह प्राचीन विद्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में फैल चुकी है। वहीं राजकीय हाईस्कूल, देवरिया टोल प्लाजा, आवास विकास विवेकानंद पार्क, गुरुकुल स्कूल आदि स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग करने वालों में संजीव खन्ना, राहुल शर्मा, धर्मराज जायसवाल, दिनेश भाटिया,...