रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में भाजपा नगर मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया। शनिवार को पूर्व विधायक शुक्ला के आवास पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शशि शुक्ला, पूनम ढाली, मीना विश्वास, शैल शुक्ला, जानकी तिवारी, रेणुका चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल और कविता मान को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मीणा विश्वास, लक्ष्मी सेन, नमिता सेन, सुनीता सरकार, मंजू मंगल, आरती म...