रुद्रपुर, फरवरी 17 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेसियों ने शहर में स्मार्ट मीटर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने भाजपा और अडानी पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। श्मशान घाट के बाहर सांकेतिक शव के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेसियों ने छाती पीटकर प्रदर्शन किया। बेहड़ ने चेतावनी दी कि किसी गरीब के घर में जबरन मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो मीटर तोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन सड़क से लेकर विधानसभा तक जारी रहेगा। सोमवार को विधायक बेहड़ की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदिरा गांधी खेल मैदान में एकत्र हुए। यहां से बेहड़ स्मार्ट मीटर की सांकेतिक अर्थी कंधे पर उठाकर श्मशान घाट के लिए रवाना हुए। सांकेतिक शव यात्रा स्टेशन रोड, एमपी चौक, मुख्य बाजार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.