रुद्रपुर, मार्च 3 -- किच्छा। गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां खड़ी बाइक और कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इरफान पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी विकास कॉलोनी वार्ड 15 किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बहनोई जाकिर हुसैन पुत्र जान मोहम्मद निवासी वार्ड 15 बीती 27 फरवरी को जयपुर गए थे। उनके घर पर ताला लगा था। रात में चोरों ने ताला तोड़कर अंदर खड़ी बाइक, कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। पास की मस्जिद के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.