रुद्रपुर, जुलाई 17 -- किच्छा, संवाददाता। आजाद नगर बंगाली कॉलोनी वार्ड 2 के निकट निर्माणाधीन कॉलोनी में गुरुवार तड़के गोवंशीय पशु काटे जाने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सितारगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे दो युवक बंगाली कॉलोनी श्मशान घाट रोड पर वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक निर्माणाधीन कॉलोनी के समीप भूमि पर कुछ लोगों को गोवंशीय पशु काटते देखा। युवाओं के पास जाने पर आरोपी दो बाइक प...