रुद्रपुर, जुलाई 6 -- किच्छा, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में हुई शहादत की याद में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम के ताजियों का जुलूस गमगीन माहौल में निकाला गया। मोहर्रम की पूर्व संध्या पर मिलाद ए पाक का आयोजन किया गया। रविवार को गमगीन माहौल में मोहर्रम के ताजियों का जुलूस निकाला गया। जिन्हें देर सायं पुरानी गल्ला मंडी स्थित कर्बला में दफन किया गया। सिरौली कला, इंदिरा नगर, बंडिया, सुनहरी आदि क्षेत्रों से आए ताजियों का जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ दरगाह चूड़ी शाह बाबा मैदान में पहुंचा। यहां से दोपहर बाद सभी ताजियों को जुलूस के रूप में कर्बला ले जाया गया। जिन्हें देर सायं पुरानी गल्ला मंडी स्थित कर्बला में दफन किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा इंतजाम रहा। इस मौके पर दरगाह चूड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.