रुद्रपुर, जनवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद किच्छा की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत 12 एवं 13 जनवरी को मतदान स्थलवार निर्वाचन नामावलियों का निरीक्षण कराया जाएगा तथा इस दौरान दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को निर्वाचन नामावलियों के आलेख का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात 15 जनवरी से 21 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 22 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 27 व 28 जनवरी को पूरक सूचियों की पाण्डुलिपि ...