रुद्रपुर, मार्च 28 -- किच्छा, संवाददाता। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुरादाबाद जा रहे पिथौरागढ़ के लोगों की स्कॉर्पियो कार शुक्रवार सुबह थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच-74 सितारगंज रोड पर शंकर फार्म के निकट अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। मरने वाली महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। माना जा रहा है कि हादसा तेज गति के कारण हुआ है। शुक्रवार को विजेन्द्र पटियाल पुत्र सुरेन्द्र पटियाल, उनकी पत्नी बबीता निवासी ग्राम धनौडा पिथौरागढ़, भुवन चंद्र पुत्र रामदत्त, उनकी पत्नी चंद्रकला चौसाली निवासी ग्राम वड्डा पिथौरागढ़, अशोक लाल शाह पुत्र रमेश शाह निवासी ग्राम भिड पिथौरागढ़ और मोहन पुत्र चंद्रमणि निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.