रुद्रपुर, मई 10 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर रोड स्थित सोनी टेंट हाउस में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। पवन कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम अंजनिया पुलभट्टा की रुद्रपुर रोड पर सोनी टेंट हाउस के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पवन दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात लगभग डेढ़ बजे मोहल्ले वालों ने टेंट हाउस से धुआं निकलते देखा। उसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इधर, जानकारी मिलते ही पवन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे सोफे, कुर्सी, कॉरपेट, गद्दे, रजाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.