रुद्रपुर, मार्च 17 -- किच्छा, संवाददाता। मल्ली देवरिया बीस नबंर कॉलोनी वार्ड एक में घर से पचास मीटर दूर गेहूं के खेत में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी, प्रशिक्षु आईपीएस प्रभारी निरीक्षक निशा यादव, निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक मजदूरी करता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 30 वर्षीय हरीश पुत्र बनवारी लाल निवासी मल्ली देवरिया बीस नंबर कालोनी वार्ड एक में रहता था। उसके परिवार में पत्नी पारुल और सात वर्षीय पुत्र करन है। परिजनों ने बताया कि हरीश 15 मार्च की रात नौ बजे खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। तब से परिजन उसकी खोजबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.