नई दिल्ली, जनवरी 1 -- किचन में सबसे ज्यादा कुकर का इस्तेमाल होता है। कुकर ने महिलाओं की जिंदगी काफी आसान बना दी है। इसमें फटाफट कोई भी चीज उबल सकती है और पक भी सकती है। अंडा उबालना हो, सब्जी बनानी हो या फिर मीट-मुर्गा पकाना हो, सबकुछ कुकर में जल्दी बन जाता है। लेकिन अगर कुकर बीमार हो जाए, तो काम थोड़ा मुश्किल लगता है। कुकर की बीमारी के कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे उसकी सीटी खराब होना या फिर रबर का ढीली होना। कुकर की रबर ढीली हो जाए, तो प्रेशर नहीं बनता है और ऐसे में खाना नहीं बनेगा। चलिए बताते हैं कुकर की ढीली हुई रबर को फिर से टाइट करने की क्या तरकीब है।क्यों होती है ढीली कुकर की रबर ज्यादा गर्मी पाकर या फिर लगातार इस्तेमाल होने से ढीली हो जाती है। अगर एक कुकर के ढक्कर की रबर दूसरे में लगाते हैं, तो भी ये ढीली हो सकती है। रबर में लचीलापन आ...