उन्नाव, जुलाई 2 -- उन्नाव। वेटेरंस किक्रेट एसोसिएशन की बैठक में संजय राठी को चेयरमैन और राज कुमार यज्ञसेनी को अध्यक्ष बनाया गया। पीके मिश्रा, अतुल तिवारी और अमित मिश्रा को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को मंत्री, संजय श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, नवीन सिन्हा को कोषाध्यक्ष, विकास सिन्हा को मीडिया प्रभारी के अलावा अभिषेक श्रीवास्तव शंकर, ओम मिश्रा, आशीष निगम को कार्यकारिणी सदस्य पद पर सर्वसम्मति से चयनित किया गया। संजय राठी ने कहा कि कुछ और लोगों को भी जोड़ कर एसोसिएशन को मजबूत किया जाएगा। जल्द ही जिले में 40 वर्ष से अधिक उम्र के किक्रेट खिलाड़ियों के बीच मैच आयोजित कराएंगे। जनपद की टीम उत्तर प्रदेश वेटेरंस किक्रेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. गौरहरि सिंघानियां प्रदेश स्तरीय वेटेरंस किक्रेट लीग में भाग लेगी। इसमें प्रदेश के लगभग 30 जिलों...