लखीसराय, दिसम्बर 7 -- लखीसराय हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित किउल से लखीसराय आने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या लगातार गहराती जा रही है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों एवं फेरी वालों के कब्जे के कारण सुबह से लेकर शाम तक मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा रहता है। इस जाम की वजह से आम यात्रियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि 10 मिनट का सफर कई बार आधे घंटे से अधिक समय में तय करना पड़ता है।बता दें कि कुछ दिनों पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने संबंधित अधिकारियों-सीओ एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी-को स्पष्ट निर्देश दिया था कि मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर अस्थायी दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर तत्काल हटाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.