देहरादून, मार्च 17 -- ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह में सोमवार को नन्हें-मुन्हें बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ किंडरगार्टन के बच्चों ने गणेश वन्दना से किया। इसके बाद नन्हें-मुन्हे बच्चों ने ग्रेजुएशन कैप और गाउन पहन कर शपथ ली, जिसमें उन्होंने अपने भविष्य के लिये अच्छे आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का वचन लिया। समारोह में यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, वेस्टर्न डांस, अभिनय, ग्रुप सांग आदि की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मोटिवेशनल स्पीकर स्वरलीन कौर ने समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में कुछ बढ़ा करने के लिये खुद में आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। शिक्षकों और अभिभावकों का आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.