जहानाबाद, मार्च 16 -- रंग-गुलाल की मस्ती में डूबे रहे युवा व बच्चे वही लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की देते रहे शुभकामनाएं किंजर, निज संवाददाता। रंग गुलाल और पुआ पकवान का महापर्व होली लगातार तीन दिनों तक परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस पर्व की शुरुआत गुरुवार की रात्रि होलिका दहन से हुई। इलाके के हर गांव में परंपरागत तरीके से विधि विधान पूर्वक होलिका दहन का पर्व काफी सौहार्द पूर्वक वातावरण में मनाया गया। वहीं भद्रा नक्षत्र चढ़ जाने के कारण होलिका दहन के दूसरे दिन शुक्रवार को होली नहीं मनाई गई बल्कि मरजाद रह गया। लेकिन एक दूसरे के घर जाकर लोग होली की शुभकामना देते नजर आए। वहीं शनिवार को होली का मुख्य पर्व मनाया गया। लोग नहा धोकर सबसे पहले नये वस्त्र पहनकर अपने आसपास के मंदिरों देवालयों में जाकर पूजा की। वही लोग एक दूसरे को रंग गुलाल ...