बदायूं, दिसम्बर 9 -- इस्लामनगर। कस्बे में चल रहे आईपीएल टूर्नामेंट का दूसरा मैच कृष्ण हीरोज और किंग्स इलेविन के बीच खेला गया। जिसमें किंग्स इलेविन ने कृष्ण हीरोज को जबरदस्त शिकस्त दी। कृष्ण हीरोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 125 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान अमर सिंह ने 32 व बल्लेबाज आदिल ने 31 रन की पारी खेली। किंग्स इलेवन ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। किंग्स इलेविन के लिए योगेंद्र गुप्ता ने 40 रन बनाकर दो विकेट चटकाए। बल्लेबाज़ मुनीर ने 5 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी खेली। मैन ऑफ द मैच योगेंद्र गुप्ता रहे। टीम के कप्तान मोहम्मद सायम ने इस जीत के श्रेय पूरी टीम को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...