भागलपुर, मार्च 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अंतीचक थाना क्षेत्र में कासड़ी गांव के माधोरामपुर टोला बजरंगबली मंदिर के पास में होली के दिन 14 मार्च को पुलिस पर पथराव मामले में बुधवार को नौ नामजद आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने तत्परता से अनुसंधान करते हुए 19 मार्च तक कांड के सभी 24 नामजद अभियुक्त और चार अज्ञात समेत कुल 28 लोगों को पुलिस गिरफ्तार या आत्मसमर्पण करवा दिया गया है। बुधवार को 9 नामजद आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। नामजद अभियुक्त गोलू कुमार, मुकेश रजक, छोटू कुमार, रीना देवी, सुधीर महलदार, रंजीत महलदार, भोला महलदार और दो 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक ने आत्मसमर्पण किया। कांड का अनुसंधान पूर्ण हो चुका है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.