आगरा, मार्च 18 -- जिला न्यायालय परिसर के सभागार में कासगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बार कांउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ व सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। सोमवार की दोपहर बाद जिला न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष गिरिजा शंकर दुबे, महामंत्री महीपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता समेत 22 पदाधिकारियों ने शपथ दी। इस मौके पर जिला जज रामेश्वर व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र राजपूत, सुरेंद्र शर्मा, उपेंद्र मिश्रा, दुष्यंत गौतम, गुलशन गौड़ व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.