आगरा, जुलाई 15 -- कानपुर केंद्रिय कार्यशाला से निगम को पांच नई बसों की सौगात मिली है। बसों के लिए लेने के लिए सोमवार को डिपो अधिकारी व चालक कानपुर के लिए रवाना हुए हैं। बुधवार की सुबह तक यह बसें कासगंज आ जाएंगी। डिपो में नई बसें शामिल हो जाने यात्रियों की यात्रा अब और सुगम होगी। उन्हें बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर कासगंज डिपो को पांच नई बसें मिली हैं। फिलहाल डिपो पर 69 बसों का बेड़ा है। पांच नई बसें शामिल होने के बाद डिपो पर 74 बसों का बेड़ा हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और लंबी दूरी की यात्राएं भी आरामदायक होंगी। इसके अलावा, डिपो की क्षमता बढ़ेगी। ताकि यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा। नई बसों के आने से यातायात व्यवस्था में भी स...